
UPSC CDS II 2025 का एग्जाम टाइमटेबल अब जारी हो चुका है. परीक्षा 14 सितंबर 2025 को तीन शिफ्टों में होगी – अंग्रेजी, जीके और गणित। जो उम्मीदवार डिफेंस सर्विस में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये सुनहरा मौका है। पूरा शेड्यूल UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है. यहां आप UPSC CDS II 2025 की डिटेल देखें.
इस दिन होगा एग्जाम (UPSC CDS II 2025)
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 14 सितंबर को होगी. जो उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं तो वह अब परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
CDS II 2025 एग्जाम डेट और शिफ्ट डिटेल
परीक्षा तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार)
| विषय | समय |
| अंग्रेजी | सुबह 9:00 से 11:00 |
| सामान्य ज्ञान | दोपहर 12:30 से 2:30 |
| प्रारंभिक गणित | शाम 4:00 से 6:00 |
प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा और परीक्षा ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) में ली जाएगी.
UPSC CDS II 2025: कैसे चेक करें टाइमटेबल?
- UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं.
- ‘Exam Time Table: CDS II 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- शेड्यूल का PDF फाइल डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें.
UPSC CDS II 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस साल UPSC CDS II 2025 के माध्यम से कुल 453 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), एयरफोर्स एकेडमी, नेवल एकेडमी और OTA (Officers Training Academy) शामिल हैं.




