Uttarakhand Bus Accident: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. 6 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के भिकियासैंण में बस हादसे का शिकार हो गया. इसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में 6 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बस जा रही थी भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बस भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर जा रही थी और रास्ते में विनायक के पास वह खाई में गिर गयी. उसने बताया कि हादसे के वक्त बस में करीब 17—18 यात्री सवार थे जिनमें से छह—सात लोगों की मौके पर ही मौत होने की आशंका है.

हादसे पर दुख जताया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का तुरंत और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!