Iran Israel War: ईरान ने अपनी भूमिगत मिसाइल सिटी का वीडियो जारी कर अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया है, जहां लंबी दूरी की मिसाइलों का विशाल भंडार है.

Iran Israel War: ईरान ने अपनी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का वीडियो जारी कर बता दिया है कि अभी वह झुकेगा नहीं, उसके पास हथियार अभी खत्म नहीं हुए हैं. उसके पास अभी इतनी मिसाइल हैं कि वह अभी काफी दिनों तक जंग लड़ने में सक्षम है. इस वीडियो में ईरान ने अपनी अंडग्राउंड मिसाइल सिटी की झलक दुनिया को दिखाई है. ईरान ने अपने सरकारी मीडिया के जरिए बेहद गहराई में बनी सुरंगों का वीडियो जारी किया है, जहां लंबी दूरी की मिसाइलों का विशाल भंडार दिख रहा है. ईरान का कहना है कि यह ‘टिप ऑफ द आइसबर्ग’ यानि उसकी सैन्य क्षमता का बहुत छोटा-सा हिस्सा है.
पाताललोक में ईरान की ‘मिसाइल सिटी’
ईरान की पाताललोक में स्थित ‘मिसाइल सिटी’ को देख अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के माथे पर पसीना जरूर आ गया होगा. क्योंकि अमेरिका और इजरायल ये सोचकर जंग में उतरे थे कि 7 दिनों में ईरान घुटनों पर आ जाएगा. इसके बाद ईरान पर पूरी तरह से अमेरिका का कंट्रोल हो जाएगा. हालांकि, जंग के 25वें दिन भी ईरानी सेना पूरी मजबूती के साथ टिकी हुई है. सऊदी अरब से लेकर इजरायल तक में मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रही है. ईरान द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि कंक्रीट की बनी सुरंगों में एक के बाद एक सैकड़ों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें रखी हुई हैं.

मिसाइल सिटी पर बंकर बस्टर बम भी बेअसर!
ईरान ने के बीच जिस मिसाइल सिटी का वीडियो जारी किया है, वो कहां पर है, ये तो नहीं पता. लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि ये ठिकाने जमीन के इतने नीचे बनाए गए हैं कि इन पर लेटेस्ट बंकर-बस्टर बमों का भी असर नहीं होगा. ईरान का दावा है कि उसकी सेना के पास ऐसे और कई ठिकाने हैं. ये वीडियो जारी कर ईरान ने बताया दिया है कि ये जंग अभी लंबी चलने वाली है. वहीं, रूस भी ईरान के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है. ऐसे में ट्रंप और नेतन्याहू की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं.


