कंट्रोल हमारे हाथ में है…’, ईरान जंग पर अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ का दावा

US‑Iran‑Israel War Live Updates: ईरान-अमेरिका के बीच चल रही अप्रत्यक्ष शांति वार्ता को लेकर को नई उलझन पैदा हो गई. ईरानी पक्ष ने अराघची की पाकिस्तान यात्रा पर बयान जारी कर कहा कि विदेश मंत्री ट्रंप प्रशासन के साथ इस्लामाबाद में कोई वार्ता नहीं करेंगे. वो सिर्फ युद्ध समाप्ति के संबंध में ईरान के विचार और विचारधारा पाकिस्तानी पक्ष को बताएंगे.

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार देर रात अराघची के नेतृत्व वाली ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा, जहां वो क्षेत्रीय घटनाक्रमों को लेकर पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान से बातचीत के लिए अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर शनिवार को पाकिस्तान जाएंगे, जहां वह ईरान के विदेश मंत्री अराघची से बातचीत करेंगे.

दूसरी ओर सईद मोहम्मद मरांडी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि ईरान के विदेश मंत्री इस्लामाबाद में ट्रंप सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे और केवल युद्ध समाप्ति के संबंध में ईरान के विचारों और दृष्टिकोणों को पाकिस्तानी पक्ष से अवगत कराएंगे. उनकी ये यात्रा जनरल आसिम मुनीर की तेहरान यात्रा के जवाब में आयोजित की जा रही है.

इन बयानों के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता पर फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!