गोकशी के आरोपियों से दोहरी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो घायल

Sultanpur News: सुल्तानपुर जिले के बंधुआंकला और अखण्डनगर थाना क्षेत्रों में शनिवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है

दूसरा आरोपी फरार

एएसपी अखंड प्रताप के मुताबिक, शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि गोकशी के दो आरोपी बाइक पर हसनपुर की ओर जा रहे हैं. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी मोहसिन घायल हुआ, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा.

अखण्डनगर में आरोपी तैय्यब को लगी गोली

दूसरी घटना अखण्डनगर थाना क्षेत्र के दाखवा मिश्रीपुर गांव के पास हुई. कमियापुर नहर के पास पुलिस ने जब गोकशी के आरोपियों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने गोली चला दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तैय्यब के पैर में गोली लगी, जबकि इस्माइल नामक आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल

एसपी कुंवर अनुपम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. भागे हुए आरोपियों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है. घटनास्थलों से हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!