पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला की मौत, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Watch Video : पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी के करीब गोलाबारी की. इसमें एक महिला की मौत हो गई. जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना ने आम नागरिकों को निशाना बनाया. गोलीबारी के बाद का वीडियो सामने आया है.

पाकिस्तानी हमले का दिया गया करारा जवाब

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमले का समुचित तरीके से जवाब दिया है.पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की. पाकिस्तान ने उरी के सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल समेत कई इलाकों को निशाना बनाया.

पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत

अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलेबारी से कई ढांचों को नुकसान पहुंचा. लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कहा कि जब मोहरा के पास एक परिवार के तीन सदस्य गोलेबारी से बचने की कोशिश कर रहे थे तो उनकी कार पर एक गोला गिरने से वे घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नरगिस बेगम नामक एक महिला की मौत हो गई.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!