बिहार के नवगछिया में आधी रात को एनकाउंटर, STF ने कुख्यात के सीने में उतारी गोली

बिहार के नवगछिया में आधी रात को पुलिस ने एनकाउंटर किया. एक कुख्यात को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात पर गोलियां बरसायी और उसे ढेर कर दिया.भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में आधी रात को एनकाउंटर हुआ है. रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास पुलिस और कुख्यात अपराधियों के गिरोह के बीच ताबड़तोड़ गोली चली. शुक्रवार की रात करीब 1 बजे हुए इस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी की मौत हुई है. नवगछिया पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की है. एनकाउंटर में मारे गए अपराधी की पहचान गुरुदेव मंडल के रूप में की गयी है.

रंगरा में एनकाउंटर

रंगरा थाना के मुरली के शीशवेल धार में पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर एनकाउंटर किया जिसमें कुख्यात अपराधी की मौत हो गई. मृतक पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना के हरीनकोल निवासी दशरथ मंडल का पुत्र गुरुदेव मंडल उर्फ सनोज कुमार, उर्फ फूफा है.

पुलिस ने रूकने कहा तो चला दी गोली

बताया गया कि शुक्रवार की देर रात शीशवेल धार के पास पुलिस ने अपराधी को रुकने के लिए कहा. लेकिन अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौके पर ही कुख्यात गुरुदेव मंडल ढेर हो गया.

छाती और पेट में मारी गोली

रंगरा थानाध्यक्ष अशुतोष कुमार ने बताया कि एनकाउंटर में कुख्यात गुरुदेव मंडल को एक गोली छाती जबकि एक गोली पेट में लगी है. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया.

दर्जन भर से अधिक केस था दर्ज

पुलिस के द्वारा मृत अपराधी के परिजनों को सूचना दी गई है. गुरुदेव मंडल पर एक दर्जन से अधिक मामला धमदाहा में दर्ज है. लूट के मामले में एक दर्जन से अधिक है. वर्ष 2022 में भी गुरुवार देव मंडल कंचनपुर कदवा में घायल हुआ था.

Hot this week

बिना पक्ष जाने समाचार प्रकाशित करने पर उठे सवाल, जांच पूरी होने से पहले लगाए गए गंभीर आरोप

मोहनलालगंज, लखनऊ। सरथूवा गांव स्थित गाटा संख्या 174 एवं...

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!