बिहार में प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, पुलिस हेडक्वार्टर से मिला आदेश

Student Protest Police Suspend: 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया गया. सीवान जिले की बात करें तो, यहां जवान ने एके-47 से फायरिंग की थी.

अब इस मामले में कार्रवाई की गई है. एके-47 से फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर से मिले आदेश के बाद किया गया है. प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया, इसमें एक जवान को एके-47 से प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करते देखा गया, इसके बाद ही उन्हें सस्पेंड किया गया.

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, बिहार के अलग-अलग जिलों से जुड़े कई वीडियो और फोटो वायरल हुए थे. इसी तरह सीवान जिले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ. इसमें देखा गया कि प्रदर्शनकारियों पर एके-47 से फायरिंग की गई. इस मामले को पुलिस हेडक्वार्टर ने गंभीरता से लिया और फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया गया.

कहा जा रहा है कि पुलिस की जिम्मेदारी होती है कानून-व्यवस्था को बनाए रखना. ऐसे अगर कहीं भी नियम का उल्लंघन होता है तो उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा. साथ ही पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि मामले में जांच अभी और की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गोलीबारी में घायल 3 प्रदर्शनकारियों की हालत स्थिर

दूसरी तरफ, पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती सीवान में गोलीबारी के शिकार तीन प्रदर्शनकारियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. 15 साल के मो. आरिफ घायलों में सबसे कम उम्र का है. वह एक दुकान में काम करता है. परिजनों ने बताया कि बंद के दौरान वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी अचानक हुई गोलीबारी में एक गोली उसकी गर्दन में जा लगी. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गर्दन से गोली निकाल दी है और अब उसकी हालत स्थिर है.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!