भीषण गर्मी का कहर , 44.2, 44, 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, आग उगल रहा आसमान

IMD Heat Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. महाराष्ट्र के विदर्भ के अकोला में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है. इसके अलावा अमरावती, वर्धा, नागपुर और अनंतपुर में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. आईएमडी ने कई जगहों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है.

IMD Heat Alert: अप्रैल का आधा महीना पार होते ही देश के कई राज्यों में आसमान से आग बरसने लगा है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है. धूप, गर्मी और लू से लोग हलकान हैं. गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र में दिख रहा है. जहां विदर्भ क्षेत्र के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं. बुधवार को अकोला शहर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह बुधवार को दर्ज किए गये देश के अन्य हिस्सों के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा है.

इन चार राज्यों में गर्मी का कहर

सिर्फ अकोला नहीं है जहां आसमान से आग बरस रहा है. देश के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी का कहर है. अमरावती में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार जा रहा है. वहीं वर्धा में 43.9 डिग्री और नागपुर में 43.4 डिग्री और आंध्र प्रदेश का अनंतपुर भी 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ चौथे स्थान पर रहा. गर्मी का कहर यहीं नहीं थम रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है. आईएमडी ने विदर्भ के अधिकतर जिलों में लू का अलर्ट भी किया है.

महाराष्ट्र से लेकर यूपी तक आग उगल रहा आसमान

महाराष्ट्र के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. सोलापुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार कर गया है. जबकि मालेगांव में 43.2 डिग्री और बीड़ 43.1 डिग्री राज्य के सबसे गर्म स्थानों में से एक बने हुए हैं. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईएमडी नागपुर के वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों में विदर्भ के अकोला, अमरावती, वर्धा, नागपुर, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा, चंद्रपुर और भंडारा जिलों में लू की स्थिति गंभीर हो सकती है. डॉ. कुमार ने बताया- अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और विदर्भ में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी.

एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बढ़ रही गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और उससे अधिक की ऊंचाई पर बना हवा के ऊंचे दबाव का एक क्षेत्र (एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन) है. यह एक गर्म ढक्कन की तरह काम कर रहा है, जो जमीन की तपिश को ऊपर नहीं जाने देता और उसे नीचे ही दबाकर रखता है. इसकी वजह से बादल नहीं बन पा रहे हैं और सूरज की सीधी किरणों के कारण पारा लगातार चढ़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 अप्रैल से तापमान में गिरावट आ सकती है.

मुंबई थाणे समेत इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट

आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के लिए आगामी दिनों में उमस भरी की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ के स्कूलों स्कूलों की छुट्टी

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है. भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. अब ये छुट्टियां 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेंगी. पहले यह अवकाश 1 मई से 15 जून तक तय था, लेकिन इसमें बदलाव किया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि यह नियम सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा.

Hot this week

महा-बहस के बीच महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33...

Topics

महा-बहस के बीच महिला आरक्षण कानून लागू, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!