मुंबई में बारिश का कहर, IMD का रेड अलर्ट; जलभराव से सड़क यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित

Mumbai Monsoon : मानसून की बारिश ने मुंबई को अस्त-व्यस्त कर दिया है. पिछले 24 घंटों में हुई तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है. आईएमडी ने रविवार 5 जुलाई को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Mumbai Monsoon : दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. भारत मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है.

सड़कों पर भरा दो फीट तक पानी

भारी बारिश की वजह से मुंबई की सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित है. तेज हवा और बारिश की वजह से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए. बांद्रा स्थित अभिनेता आमिर खान के आवास के बाहर भी पेड़ की टहनियों की गिरने की सूचना मिली है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को सावधानी बरतने और बेवजह घरों से निकलने से मना किया है. बारिश के बाद उपनगरीय इलाके कुर्ला-अंधेरी रोड पर गड्ढे बन गए, जिसकी वजह से आवामन प्रभावित हुआ और पानी से भरे ये गड्ढे आने-जाने वालों के लिए खतरनाक बन गए हैंं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!