
लखनऊ। सावन मास के पावन अवसर पर राजघराना परिसर में हिंदू परंपरा एवं मान्यता के अनुसार तालाब के किनारे भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की विधि-विधान से स्थापना की गई। मान्यता है कि भगवान शिव का निवास नदी, सरोवर एवं तालाब के समीप होता है, इसी भावना के साथ यह धार्मिक आयोजन संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिवलिंग की भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा कॉलोनी के आस- पास के नजदीक स्थित पाँचों मंदिरों में श्रद्धापूर्वक भ्रमण कराया गया। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अनिल पाल, विनय सिंह (बनारस), विनय सिंह (गाजीपुर), उमेश सिंह, देशराज त्रिपाठी, सोसायटी के अध्यक्ष आलोक पुरी, निर्भय सिंह, राजीव सिंह, राजा भैया, रानू तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिलाओं की ओर से आकांक्षा सिंह, अंजली सिंह, शशि लता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में सरथुआ के प्रधान तथा राजघराना के प्रबंध निदेशक (एमडी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन मास की शुभकामनाएँ देते हुए समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को राजघराना परिसर के लिए एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से कॉलोनी में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा निरंतर बढ़ेगा।
राजघराना परिसर में तालाब किनारे शिवलिंग स्थापना, पाँच मंदिरों में निकली भव्य शोभायात्रा
Popular Categories




