लातेहार एसपी ने किया सर्च अभियान का नेतृत्व
बता दें कि इस अभियान का नेतृत्व लातेहार एसपी कुमार गौरव ने किया. इस अभियान में झारखंड पुलिस की टीम के साथ सीआरपीएफ भी शामिल थी. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ इचवार जंगल में कोई बड़ी वारदात करने की योजना बना रहा है. इसके बाद कार्रवाई की गयी.
10 लाख का इनामी नक्सली मारा गया
वहीं, पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्राप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान शुरू किया. इसी बीच सर्च ऑपरेशन कर रहे सुरक्षाबलों पर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. इचवार जंगल में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा और उसके साथी प्रभात लोहरा को मार दिया गया.