सेलिब्रिटी गार्डन AOA की नई कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार संभाला

लखनऊ (सुषांत गोल्फ सिटी): सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के वर्ष 2026 के चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
घोषित परिणाम के अनुसार श्री संदीप सोनी (K-1102) ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।
श्रीमती आरती यादव (B-1203) ने उपाध्यक्ष तथा एच.पी.एस. राठौर (E-404) ने सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।
अनुग्रह मिश्रा (P-801) ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कृषाना (N-303), आदित्य सिंह (B-904), नीलम मन्ना (R-1302), एकता बैजल सिंह (P-303) एवं अवध बिहारी सिंह (R-102) ने भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ संभाल ली हैं।
नवनिर्वाचित टीम ने सोसायटी में पारदर्शिता, बेहतर रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित निवासियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!