
लखनऊ। आज दिनांक 8 मई को प्रातः 9 बजे सेलेब्रिटी गार्डन्स सोसाइटी में ओपन जिम का भव्य उद्घाटन माननीय मेयर Sushma Kharkwal के शुभ हाथों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान सोसाइटी में उत्साह, उल्लास और खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी रेसिडेंट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस सराहनीय पहल का स्वागत किया। ओपन जिम की स्थापना को स्वास्थ्य एवं फिटनेस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती एवं श्री अरुण कुमार का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग और सौजन्य से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका, जिसके लिए समस्त सोसाइटी परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सेलेब्रिटी गार्डन्स की होनहार सिटी टॉपर छात्रा को भी मेयर सुषमा खड़कवाल द्वारा सम्मानित किया गया। यह क्षण पूरे समाज के लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।
इस अवसर पर सोसाइटी की RWA के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन ने समाज में एकता, सकारात्मक ऊर्जा और सामुदायिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।





