होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस करके 20,000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा सिमी जहाज

LPG tanker: होर्मुज स्ट्रेट से किसी जहाज के गुजरने पर पूरे विश्व की नजर टिकी हुई है, वैसी स्थिति में सिमी नाम का जहाज 20,000 टन गैस लेकर गुजरा है. यह जहाज अब भारतीय पोर्ट पहुंच चुका है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जहाज पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा हुआ था.

Symi Ship reached gujrat port

कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से लागत में वृद्धि

देश में कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से प्रवासी मजदूरों, कम्युनिटी किचन, कैंटीन, ढाबों और इंडस्ट्रियल यूजर्स के लिए गैस की लागत 47% से ज़्यादा बढ़ गई है. ऐसे में यह खबर राहत देने वाली है. देश में एनर्जी संकट से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गैस का समझदारी से इस्तेमाल करने को कहा है. इसकी वजह यह है कि ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध को देखते हुए होर्मुज स्ट्रेट और फ्यूल सप्लाई लाइनों को जाम कर दिया है.

एनर्जी संकट से बचने के लिए भारत तलाश रहा है विकल्प

भारत में तेल की कमी ना हो और जनता परेशान ना हो, इसके लिए सरकार ने विकल्प की तलाश शुरू कर दी है.भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात ने शुक्रवार को डिफेंस कोऑपरेशन, लॉन्ग-टर्म LPG सप्लाई, स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और शिपिंग पर अहम एग्रीमेंट साइन किया है. यूएई के प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कहा कि भारत ने हमेशा बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए समस्याओं को सुलझाने की बात कही है. भारत ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की वकालत की ही है और समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करने की वकालत की है.

 

Hot this week

बिना पक्ष जाने समाचार प्रकाशित करने पर उठे सवाल, जांच पूरी होने से पहले लगाए गए गंभीर आरोप

मोहनलालगंज, लखनऊ। सरथूवा गांव स्थित गाटा संख्या 174 एवं...

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!