जंगल से निकलकर घाटशिला शहर पहुंचा प्यासा हिरण, गांव के कुत्तों ने दौड़ाया फिर पहुंची वन विभाग की टीम

Eest Singhbhum News: घाटशिला शहर से सटे काशिदा में आज गुरुवार की सुबह जंगल से भटक कर एक हिरण पहुंच गया. हिरण को गांव में देखते ही आवारा कुत्तों ने उसे खूब दौड़ाया, हालांकि ग्रामीणों से उसे बचा लिया. सूचना पाकर पहुँची वन विभाग की टीम हिरण को अपने साथ ले गयी.

 मो परवेज: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला शहर से सटे काशिदा में आज गुरुवार की सुबह जंगल से भटक कर एक हिरण पहुंच गया. हिरण को गांव में देखते ही आवारा कुत्तों ने उसे खूब दौड़ाया. इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हिरण को बचाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी.

टाटा चिड़ियाघर ले जाया गया हिरण

सूचना पाकर वन विभाग की टीम तो मौके पर पहुंची, लेकिन हिरण को पकड़ने के लिए विभाग के पास कोई संसाधन नहीं था. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से हिरण को पकड़ा गया और फिर रस्सी से बांधकर वन विभाग हिरण को अपने साथ ले गयी. हिरण को जमशेदपुर स्थित टाटा चिड़ियाघर ले जाया गया. हिरण जख्मी भी हो गया है, वन विभाग द्वारा उसका इलाज कराया जायेगा.

पानी की तलाश में जंगल से बाहर आ रहे जानवर

ग्रामीणों का कहना है कि हिरण प्यासा था और पानी की तलाश में जंगल से बाहर आ गया होगा. गर्मी के कारण जंगलों के झरने और अन्य जलाशय सूख गये हैं, जिसके कारण जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगल और पहाड़ों में सेंदरा अभियान चल रहा है, जिसके कारण भी जंगली जीव-जंतु इधर-उधर अपने बचाव के लिए भटक रहे हैं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!