प्रधानमंत्री मोदी का चार राज्यों का दौरा, बिहार के रोहतास में रखेंगे विकास परियोजनाओं की आधारशिला

 

पटना/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री 29 मई को सबसे पहले सिक्किम में आयोजित ‘Sikkim@50’ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसका विषय है – जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम में भाग लेकर शाम को बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। वहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

30 मई को प्रधानमंत्री बिहार के रोहतास जिले का दौरा करेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के कानपुर के लिए रवाना होने का है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!