Baloch Rebels Capture Pakistan Surab City: पाकिस्तान के सुराब शहर पर बलूच विद्रोहियों ने किया कब्जा, देखें वीडियो

Baloch Rebels Capture Pakistan Surab City: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात तेजी से नियंत्रण से बाहर होते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को बलूच विद्रोहियों ने रणनीतिक रूप से अहम सुराब शहर पर कब्जे का दावा किया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस बलूच लड़ाकों ने न केवल सुराब के लेवीज पुलिस स्टेशन और एक बैंक पर कब्जा जमाया, बल्कि कई सरकारी इमारतों को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि सुरक्षा बलों ने किसी तरह का प्रतिरोध नहीं किया और बिना संघर्ष के पीछे हट गए.

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ऑपरेशन “हेरोफ” के तहत सुराब पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है. संगठन के प्रवक्ता जियंद बलोच के मुताबिक, लड़ाकों ने इलाके की प्रमुख सड़कों पर भी गश्त शुरू कर दी है और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं.सुराब की अहमियत केवल एक शहर भर की नहीं है. यह क्वेटा और कराची को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे N-65 पर स्थित है, जो बलूचिस्तान में प्रशासन और रसद की रीढ़ माना जाता है. ऐसे में इस पर विद्रोहियों का कब्जा पाकिस्तान सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है. इससे कराची और क्वेटा के बीच सीधा संपर्क कमजोर पड़ा है और सरकार की पकड़ में बड़ी सेंध लग चुकी है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!