Crime News: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, गुमला में युवक की चाकू मारकर हत्या

 गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले के भरनो प्रखंड के कुसुम्बाहा गांव स्थित सिमरदोन डोभा के पास आज रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पाकर थानेदार कंचन प्रजापति सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. मृतक की पहचान उसी गांव के झलकू उरांव के 25 वर्षीय पुत्र सोनू उरांव के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने चाकू के मरकर हत्या की आशंका जतायी है.

मां के साथ शादी समारोह में गया था युवक

घटना के संबंध में मृतक की मां हीरा उरांइन ने बताया कि बीती रात वह बेटे के साथ एक शादी समारोह में गयी थी. रात करीब 10 बजे सोनू अपनी मां को घर पहुंचाकर बाहर चला गया था. रातभर सोनू घर नहीं आया. सुबह सूचना मिली कि उसका शव डोभा के पास मिला है. परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि सोनू की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी और शव डोभा के पास लाकर फेंक दिया गया.

दंपति ने सोनू को लिया था गोद

मृतक के माता-पिता ने सोनू को धुर्वा के कतरीटोली निवासी एक व्यक्ति से गोद लिया था और बड़े लाड प्यार से लालन-पालन कर उसे बड़ा किया. दंपति की अपनी कोई संतान नहीं है. सोनू बंगाल के ईंट भट्ठा में काम करता था. एक सप्ताह पूर्व ही वह वापस गांव लौटा था. इस मामले में थानेदार कंचन प्रजापति ने कहा पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. मृतक के दाहिने कंधे के नीचे धारदार हथियार से वार कर हत्या की गयी है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!