📍 बेंगलुरु | 4 जून 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मचने के बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक 11 लोगों की मौत इस हादसे में हो चुकी है.
कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र बेंगलुरु में भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा, “11 से अधिक लोगों की जान चली गई है. इस त्रासदी के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है और मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए.”
बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा, “यह वाकई एक त्रासदी है कि बेंगलुरु में मची भगदड़ में करीब 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. चित व्यवस्था, योजना और भीड़ प्रबंधन की कमी के कारण ऐसी हृदय विदारक घटना घटी. कर्नाटक राज्य सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में विफल रही है.”

एचएएल एयरपोर्ट पर दोपहर 2.45 बजे आरसीबी की टीम पहुंची है. उसके बाद टीम ताज होटल गई. विधानसभा में टीम शाम को करीब 4.30 बजे पहुंची, जहां राज्य के सीएम और राज्यपाल ने टीम का स्वागत किया. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पीछे वाले गेट पर शाम 4 बजे भगदड़ मची. आरसीबी की टीम शाम 6:10 बजे स्टेडियम पहुंची. शाम 6.30 बजे कार्यक्रम खत्म हो गया और टीम निकल गई.
🗣️ प्रतिक्रियाएँ
- RCB प्रबंधन ने एक बयान में कहा,
- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने स्वीकार किया कि और उन्होंने घटना के लिए खेद व्यक्त किया।
- 🕯️ लोक निर्माण टाइम्स की ओर से श्रद्धांजलि





