RCB ने अपने बयान में जताया दुख
आरसीबी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “हमें मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से बेंगलुरु में टीम के आगमन को लेकर हुए सार्वजनिक जमावड़े में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद गहरा दुख हुआ है. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.” बयान में आगे कहा गया, “आरसीबी इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है. जैसे ही हमें इस स्थिति की जानकारी मिली, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया.”
सचिन तेंदुलकर भी हुए भावुक
भारत के दिग्गज बल्लेबाज sachin tendulkar ने भी चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई इस “त्रासदीपूर्ण” भगदड़ पर शोक व्यक्त किया.सचिन तेंदुलकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो हुआ, वह बेहद दुखद है. मेरा दिल हर एक प्रभावित परिवार के साथ है. सभी को शांति और हिम्मत मिले, यही प्रार्थना है.”




