Patna News: जेडीयू MLC संजय सिह के आवास में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

Patna News: पटना. राजधानी पटना में जेडीयू एमएलसी संजय सिंह के आवास में भीषण आग लग गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पहुंचे सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी अर्णव कुमार ने बताया कि वायरलेस के जरिए सूचना मिली थी कि एमएलसी संजय सिंह के आवास पर आग लगी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की टीम पहुंची है. आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!