Air India Plane Crash: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सवार होने की सूचना

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया. टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान क्रैश हो गया. इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे. हालांकि इस सूचना की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है. घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है.

पीएम मोदी ने की अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री से बात

विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की. उन्होंने हादसे की जानकारी ली. पीएम मोदी ने अमित शाह और राम मोहन नायडू से अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए.

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों की उड़ाने फिलहाल बंद

एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के कारण सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से फिलहाल विमानों की उड़ानों को रोक दिया गया है. SVPIA प्रवक्ता ने बताया कि अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं.

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!