Jharkhand Flood : खोला गया गेतलसूद डैम का दूसरा गेट, हुंडरू फॉल में उमड़ा पानी का सैलाब

अनगड़ा, जितेन्द्र कुमार : झारखंड में बीते तीन दिनों से लगातार हुई झमाझम बारिश से विभिन्न जलाशयों का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. गेतलसूद डैम में जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है. इसी बीच आज शुक्रवार की सुबह डैम का एक और रेडियल गेट खोला गया. जलस्तर 1930 आरएल फीट पहुंच चुका है. समीक्षा के बाद एक और गेट खोलने की संभावना है. इधर दोनों स्लूइस गेट को भी 1-1 फीट खोला गया है, जिससे डैम में वर्षों से जमा गाद बाहर निकल रहा है.

कल शाम खुला था एक गेट

कल 19 जून की शाम डैम का जलस्तर 1929 आरएल फीट पहुंचने के बाद एक रेडियल गेट को 6 इंच खोला गया था. गेतलसूद डैम की क्षमता 1936 आरएल फीट है, लेकिन मॉनसून को देखते हुए जल पथ प्रमंडल के द्वारा एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं. फिलहाल सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना भी बंद है, जिस कारण वहां पानी की आपूर्ति बंद है, इसके कारण डैम का जलस्तर कम नहीं हो रहा है. डैम खुलने से हुंडरू फॉल में पानी का सैलाब उमड़ गया है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!