CBI Raid In Bihar : 100 करोड़ के GST घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पटना समेत 7 ठिकानों पर रेड

CBI Raid In Bihar: बिहार में 100 करोड़ रुपये के GST घोटाले का खुलासा हुआ है. CBI ने पटना, पूर्णिया, नालंदा और मुंगेर में एक साथ छापेमारी की. जांच के दौरान सोने के बिस्किट, मोबाइल और अहम दस्तावेज मिले. पटना के पूर्व कस्टम अफसर से पूछताछ भी हुई.

पटना के पूर्व अफसर से CBI की पूछताछ

इस घोटाले में पटना कस्टम विभाग के पूर्व एडिशनल कमिश्नर रणविजय कुमार का नाम सामने आया है. वह फिलहाल जमशेदपुर में पोस्टेड हैं, लेकिन CBI ने उनसे शनिवार को 6 घंटे लंबी पूछताछ की. पूछताछ उनके सरकारी आवास पर हुई. हालांकि, CBI ने अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है.

बिहार-नेपाल बॉर्डर पर बना था फर्जीवाड़े का रास्ता

घोटाले की शुरुआत जयनगर, भीमनगर और भिट्टामोर जैसे बिहार-नेपाल बॉर्डर के तीन सीमावर्ती स्थानों से हुई. वहां से कागजों में टाइल्स और ऑटो पार्ट्स का निर्यात दिखाया गया. इन्हीं झूठे कागजों के आधार पर GST रिफंड लिया गया. CBI ने जांच में पाया कि इस खेल में चार सीमा शुल्क अधिकारी, 23 व्यापारी और एक कोलकाता का एजेंट भी शामिल हैं। इन सभी पर सरकारी पैसे की लूट का आरोप है.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!