Indian Back From Israel : हाथ में तिरंगा लिये इजराइल से भारत लौटे लोग,

Indian Back From Israel : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इजराइल और ईरान ने ‘‘पूर्ण संघर्षविराम’’ पर सहमति व्यक्त की है. इस बीच इजराइल से भारतीयों को लेकर विमान दिल्ली में उतरा. स्वदेश लौटने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही थी. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “ऑपरेशन सिंधु का इजराइल चरण 23 जून, 2025 को शुरू हुआ, जिसमें जॉर्डन से 161 भारतीय नागरिकों का पहला समूह स्वदेश लाया गया. हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया.” न्यूज  एजेंसी एएनआई ने इजराइल से लौटे लोगों का वीडियो जारी किया है. इसमें लोग  हाथ में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!