Vande Bharat Express Train : अब वंदे भारत ट्रेन में खाएं कश्मीरी खाना

Vande Bharat Express Train : आईआरसीटीसी ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में जुलाई के दूसरे सप्ताह से यात्रियों को कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन परोसने का फैसला किया है. आईआरसीटीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक आनंद कुमार झा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यंजन शामिल करने की योजना पर काम चल रहा है और इसे जल्द लागू किया जाएगा.

आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव कराने के लिए नाश्ते में अम्बल कद्दू, बबरू, जम्मू पराठा दिया जाएगा. वहीं दोपहर के भोजन में पनीर चमन, कश्मीरी दम आलू व जम्मू राजमा जैसे लोकप्रिय व्यंजन परोसे जाएंगे. इसका आनंद यात्री ले सकेंगे.

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन छह जून को हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह जून को श्रीनगर को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया. अधिकारी ने कहा, “प्रीमियम ट्रेन में स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है और हमने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के लिए एक विशेष योजना बनाई है. हमने नाथू, हॉलिडे इन, जेडब्ल्यू मैरियट और आईटीसी जैसे सभी शीर्ष खाद्य पदार्थ विक्रेताओं और होटलों से बात की और सबसे लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों का चयन किया.”

स्थानीय व्यंजन का स्वाद नहीं लेने वाले यात्रियों के लिए खास व्यवस्था

आईआरसीटीसी के अनुसार, अन्य नाश्ता और दोपहर के भोजन की चीजें, जैसे उपमा, पोहा, वेज कटलेट आदि भी उन यात्रियों के लिए विकल्प के रूप में उपलब्ध होंगी, जो स्थानीय व्यंजन का स्वाद नहीं लेना चाहते हैं. आईआरसीटीसी ने कहा कि उसने वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में स्थानीय भोजन का विकल्प उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है.

Hot this week

बिना पक्ष जाने समाचार प्रकाशित करने पर उठे सवाल, जांच पूरी होने से पहले लगाए गए गंभीर आरोप

मोहनलालगंज, लखनऊ। सरथूवा गांव स्थित गाटा संख्या 174 एवं...

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!