
IAF Agniveer Vayu 2025: अगर आप भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे हैं तो IAF Agniveer Vayu 2025 Intake 02/2026 आपके लिए शानदार मौका है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 25 सितंबर 2025 को होगी.
आवेदन और परीक्षा तिथि (IAF Agniveer Vayu 2025)
- आवेदन शुरू: 11 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
- परीक्षा तिथि: अग्निवीर वायु CBT परीक्षा 25 सितंबर
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से 1–2 दिन पहले जारी.
योग्यता: कौन कर सकता है आवेदन?
IAF Agniveer Vayu 2025 के लिए योग्यता इस प्रकार है-
- आयु सीमा: 17½ से 21 वर्ष (जन्म तिथि 01.01.2005–01.07.2008)
- शैक्षणिक योग्यता:
- विज्ञान (मैट, फिजिक्स, इंग्लिश) में 50 प्रतिशत (कक्षा 12 या समकक्ष)
- या तीन साल का डिप्लोमा (मिन 50 प्रतिशत और इंग्लिश में 50 प्रतिशत)
- यानि विज्ञान/गैर‑विज्ञान दोनों ग्रुप्स के लिए विकल्प उपलब्ध.
कैसे करें आवेदन? (IAF Agniveer Vayu 2025)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं agnipathvayu.cdac.in/AV/
- “Apply Online” पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें
- एप्लिकेशन फीस सभी के लिए 550 रुपये है
- आवेदन करने के बाद डाउनलोड करें और प्रिंट करें.
वेतन और लाभ (IAF Agniveer Vayu 2025)
- IAF Agniveer Vayu 2025 को प्रति माह 21,000 से शुरुआत होती है. हालांकि द्वितीय वर्ष में यह बढ़कर 28,000 तक संभव हो सकता है.
- चार साल की सेवा के अंत में सेवा निधि (Seva Nidhi) और वृत्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा.




