Rath Yatra 2025: रांची में रथयात्रा और मेला की सुरक्षा कड़ी, ड्रोन और CCTV से निगरानी

Rath Yatra 2025: रांची में आज से रथयात्रा और मेला का आयोजन होगा. जिला प्रशासन ने इसकी सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं. रथयात्रा मेला की सुरक्षा के लिए कमांड सेंटर बनाया गया है. इसकी मॉनिटिरिंग डीआईजी करेंगे. मेला में सुरक्षा के लिए 1000 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती भी होगी.

डीआईजी करेंगे सुरक्षा की मॉनिटरिंग

Ig Inspected Fair Area
आईजी ने लिया सुरक्षा और तैयारियों का जायजा

बताया गया कि डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा मेले में सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे. वहीं, सिटी एसपी अजीत कुमार सुरक्षा का जायजा लेंगे. इस दौरान मेला क्षेत्र की सुरक्षा का नेतृत्व हटिया डीएसपी करेंगे. इस दौरान भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर रांची शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.

छोटी-छोटी टुकड़ियों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

जिला प्रशासन ने रथयात्रा मेला की सुरक्षा में 1000 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. इन पुलिसकर्मियों को छोटी-छोटी टुकड़ियों में बांट कर पूरे मेला क्षेत्र में तैनात किया जायेगा. हर टुकड़ी का नेतृत्व करने वाले पुलिसकर्मी के पास एक वायरलेस सेट रहेगा. किसी की भी गलत हरकत सीसीटीवी या ड्रोन कैमरे के फुटेज में दिखती है. तो निलाद्री भवन कमांड सेंटर से तत्काल वायरलेस पर सूचना प्रसारित की जायेगी. ताकि मौके पर तैनात टुकड़ी तुरंत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर सके. मौसीबाड़ी के पास स्थित टीवीएस विद्यालय के कैंपस में टीयर गैस दस्ता, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एंबुलेंस आदि को तैनात रखा गया है.

मेले में तैनात रहेंगे हथियार बंद जवान

Jagannath Mela Ranchi 1
मेला में तैनात रहेंगे पुलिस

इधर, मेला की सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर तक कई वॉच टावर बनाये गये हैं, जहां दो से अधिक हथियार बंद जवानों को तैनात किया जायेगा. वहीं, मेला परिसर में अधिकारियों के बैठने के लिए भी स्टेज बनाया गया है. ताकि अधिकारी वहां से मेला पर नजर रख सके. मेले की सुरक्षा में जिला भर के 8 डीएसपी और 50 से अधिक इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है. लोगों की सुरक्षा के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!