हाईस्कूल पास नहीं, फिर भी बने बेसिक शिक्षा अधिकारी… रिंकू सिंह की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान

Rinku Singh BSA: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) नियुक्त करने का फैसला लिया है. यह निर्णय रिंकू सिंह की खेल जगत में शानदार उपलब्धियों को देखते हुए विशेष नियमावली 2022 के तहत लिया गया है. हालांकि, सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं.

BSA के लिए ये है अनिवार्य योग्यता

दरअसल, बेसिक शिक्षा अधिकारी पद के लिए सामान्य तौर पर पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता अनिवार्य है, जबकि रिंकू सिंह ने अभी तक हाईस्कूल भी पास नहीं किया है. इस आधार पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि योग्यता मानकों को नजरअंदाज कर सरकार ने यह नियुक्ति कैसे कर दी. वहीं समर्थक इसे खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन से जोड़कर देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग टिप्पणियां

एक यूजर ने लिखा कि रिंकू सिंह को BSA बना दिया है,यह ख़बर आते ही कुछ लोगों के ज़ोरदार पेट दर्द होने लगा है.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!