
Shravani Mela 2025: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने के लिए रेलवे ने सुलतानगंज स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली हैं. DRM मनीष कुमार गुप्ता की देखरेख में स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा, लेकिन राजधानी और तेजस एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होगा.
श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 03480-03479 जमालपुर-सुलतानगंज-जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रोजाना (कुल 30 ट्रिप) चलेगी. 03480 ट्रेन जमालपुर से सुबह 9:05 बजे खुलकर 10:45 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी. वापसी में 03479 ट्रेन सुलतानगंज से 11:15 बजे खुलकर 12:40 बजे जमालपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी.
देवघर तक विशेष ट्रेन सेवा
इसी तरह 03442-03441 जमालपुर-देवघर-जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. 03442 ट्रेन जमालपुर से सुबह 5:10 बजे खुलकर 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में 03441 ट्रेन देवघर से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर रात 10:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी.
देवघर-गोड्डा के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
03444-03443 देवघर-गोड्डा-देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी 13 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी. 03444 ट्रेन देवघर से सुबह 10:45 बजे खुलकर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वापसी में 03443 ट्रेन गोड्डा से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर 3:05 बजे देवघर पहुंचेगी.




