गैस सिलेंडर लीक होने से घर में मची तबाही, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा

 सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला रसोई घर के अंदर से सिलेंडर को घसीटकर घर के हॉल में लेकर आ रही है. सिलेंडर से तेजी से गैस निकल रहा है. वह धीरे से गैस सिलेंडर को जमीन पर रखती है और बाहर भाग जाती है. वीडियो में साफ तौर पर सिलेंडर से हल्के सफेद रंग का गैस को निकलते हुए देखा जा सकता है. महिला घर से बाहर दूर खड़ी होकर गैस के पूरी तरह खाली होने का इंतजार करती है.एक बार जब गैस पूरी तरह खाली हो जाता है, तब महिला एक व्यक्ति के साथ घर के अंदर घुसते हुए नजर आती है. वह गैस सिलेंडर के पास जाती है और उसे उठाने लगती है. तभी अचानक से रसोई घर से आग की लपटें उठती हैं और पूरे घर में फैल जाती हैं. हालांकि घर के खिड़की दरवाजे खुले होने के कारण गैस घर से बाहर निकल गया था. जिस कारण आग की लपटें उठती हैं, तो वह फैलती जरूर है, लेकिन कम विकराल रूप में. महिला और आदमी को कुछ नहीं होता है. दोनों को घर के बाहर भागते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!