
Shibu Soren: झामुमो नेता शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है. वह दिन-रात चिकित्सकों की निगरानी में हैं. राज्य के कई नेता उनका हाल-चाल जानने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे. इनमें राज्यसभा सांसद महुआ माजी और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी शामिल थे.यहां डॉक्टरों ने गुरुजी की हालत को लेकर संतोष जताया है. वह दिन-रात चिकित्सकों की निगरानी में हैं. इधर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी शुक्रवार को शिबू सोरेन को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं.
कई नेता पहुंचे अस्पताल

सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी का हालचाल जाना. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे हैं. स्वास्थ्य मंत्री के साथ झारखंड के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी अस्पताल पहुंचे. राज्य से कई नेताओं का दिल्ली आना-जाना लगा हुआ है.
दिल्ली में कैंप कर रहा सोरेन परिवार
इधर, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने भी सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी पिछले दिनों अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने गुरुजी का हालचाल लिया था. सोरेन परिवार लगातार दिल्ली में कैंप कर रहा है.




