Bihar News: सहरसा में मारा गया एक और पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची हत्या की साजिश

Bihar News: पूछताछ में आरोपी कुंदन कुमार ने कबूल किया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से जंगली मुखिया की हत्या की और शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया. आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया. सदर थाना पुलिस ने शव को झाड़ियों से बरामद किया है. मृतक की पहचान जंगली मुखिया (सौरबाजार थाना क्षेत्र, वार्ड नंबर 10)के रूप में हुई. शव की पहचान के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह एक सामान्य हत्या प्रतीत हो रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पारिवारिक विवाद की जांच से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी के कुंदन कुमार नामक युवक से प्रेम संबंध थे. इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. पुलिस का कहना है कि झगड़ों से तंग आकर पत्नी और प्रेमी ने मिलकर जंगली मुखिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिमांशु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस पदाधिकारी खुशबू कुमारी, विजय पासवान, और टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!