यूपी: रायबरेली, सुल्तानपुर सहित कई जिलों के स्कूल हुए बंद; न्यूनतम स्तर पर पहुंचा रात का तापमान

Weather in UP: यूपी में सर्दी का असर जारी है। सोमवार को कई जिलों में दिन की शुरुआत गहरे कोहरे से हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है।

UP: Schools closed in several districts, including Rae Bareli and Sultanpur; night temperatures reach minimum

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। रहा। घने कोहरे की वजह से आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में दृश्यता शून्य को छूने लगी है। बहराइच में 50 मीटर, कानपुर में 70 मीटर और श्रावस्ती, अयोध्या व अमेठी में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई

माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से हवा का रुख पूर्वा होने से पारे में हल्की बढ़त के साथ कोहरे में थोड़ी कमी आएगी और माैसम थोड़ा सुधरेगा।रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण ठंड और कोहरे की घनी चादर की वजह से यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार को तराई व पश्चिम के कई जिलों में दिन में सूरज कोहरे की ओट में छिपा रहा।

माैसम विभाग ने सोमवार केलिए प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली और अमेठी जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 39 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त आएगी। । साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी। 

कई जिलों में स्कूल बंद, कुछ का समय बदला

भीषण सर्दी को देखते हुए अवध के करीब-करीब सभी जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। रायबरेली, अमेठी, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर में कक्षा आठ तक के बच्चों की पूरी तरह छुट्टी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!