BJP, जनसंघ के 3 शिखर पुरुष, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा, जानें कितना भव्य है लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल में बीजेपी, जनसंघ के तीन शिखर पुरुषों की विशाल प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे. कांसे की ये प्रतिमाओं के साथ इन महापुरुषों के जीवन पर आधारित संग्रहालय भी बनाया गया है.लखनऊ:

Rashtra Prerna Sthal in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल में भाजपा-जनसंघ के तीन शिखर पुरुषों अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विशाल प्रतिमाओं का अनावरण करने वाले हैं. लखनऊ के वसंत कुंज इलाके में 65 एकड़ के पार्क में ये विशाल मूर्तियां लगी हैं. पीएम मोदी मूर्तियों के अनावरण और म्यूजियम के उद्घाटन के बाद वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली को भी संबोधित करेंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में झटका खाने के बाद यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी यहां बड़ा संदेश दे सकते हैं. दलित और पिछड़ों को साधने में जुटी बीजेपी ने हाल ही में यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी की नियुक्ति की है.

राष्ट्र प्रेरणा स्थल की खासियत—

  • 230 करोड़ की लागत से 65 एकड़ के इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल में मूर्तियां लगीं
  • 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं लगाई गई हैं इस वसंत कुंज के पार्क में
  • बीजेपी-जनसंघ के इन महापुरुषों की जीवनी पर आधारित म्यूजियम का उद्घाटन भी होगा
  • 2 लाख लोगों की क्षमता इस पार्क में रैली के लिए, विशाल मंच सजा
  • मनोरंजन, मेडिटेशन सेंटर, विश्राम केंद्र, योग सेंटर और कैफेटीरिया भी है इस पार्क में

कैसा है म्यूजियम

  1. कमल के आकार का संग्रहालय 98 हजार वर्ग फुट में फैला है
  2. प्रसिद्ध मूर्तिकार श्रीराम सुतार और मंटूराम ने इन प्रतिमाओं और संग्रहालय को तैयार कराया
  3. बीजेपी के महापुरुषों की मूर्तियों के साथ प्रोजेक्टर पर इसे लेजर के जरिये दिखाया जाएगा
  4. सिंथेटिक ट्रैक 1.7 किलोमीटर लंबा भी बनाया गया है, लोगों के टहलने-घूमने के लिए
BJP, जनसंघ के 3 शिखर पुरुष, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा, जानें कितना भव्य है लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!