Lucknow Viral Video: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बाहर ‘गजब’ की लूट! PM मोदी के जाते ही कोई ले गया कटआउट, तो कुछ स्कूटर पर लाद ले गए गमले-

3Lucknow Flower Pot Theft Video: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के बाद सजावटी गमलों और पीएम-सीएम के कटआउट्स चोरी होने का मामला गरमा गया है. स्कूटर पर गमले ले जाते66 लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को यहां जिस राष्ट्र प्रेरणा स्थल (National Inspiration Site) का उद्घाटन किया, उसी के बाहर से जनता ने सजावटी सामानों पर अपना हाथ साफ कर दिया. इस घटना के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं, जिसमें नागरिकों की नैतिकता पर सवाल उठ रहे हैं.

शाम तक गायब हो गए VIP कटआउट्स

समारोह की भव्यता बढ़ाने के लिए पूरे रास्ते में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदमकद कटआउट्स लगाए गए थे. जैसे ही औपचारिक कार्यक्रम संपन्न हुआ और वीआईपी मूवमेंट खत्म हुआ, स्थानीय लोगों में इन्हें घर ले जाने की होड़ मच गई. देखते ही देखते सड़क किनारे लगे कटआउट्स गायब हो गए और लोग उन्हें अपने कंधे पर लादकर ले जाते दिखे.

रात के अंधेरे में स्कूटर पर ‘गमला चोरी’

असली तमाशा तो सूरज ढलने के बाद शुरू हुआ. उद्घाटन स्थल के बाहरी रास्तों को सजाने के लिए रखे गए खूबसूरत फूलों के गमले चोरों के निशाने पर आ गए. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग बकायदा अपनी स्कूटी और बाइक पर इन भारी-भरकम गमलों को संतुलित करके ले जा रहे हैं.

Lucknow Viral Video: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बाहर 'गजब' की लूट! PM मोदी के जाते ही कोई ले गया कटआउट, तो कुछ स्कूटर पर लाद ले गए गमले

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!