
दंगाइयों के खिलाफ एक्शन में जुटी पुलिस।
जयपुर: जिले के चौमूं कस्बे में सुबह-सुबह पत्थरबाजी का मामला सामने आया। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घाय हो गए। हालांकि पुलिस ले लाठीचार्ज करके किसी तरह से हालात पर काबू पाया। दरअसल, यहां चौमूं कस्बे में मौजूद एक मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद से पत्थरबाजों पर काबू पाया। वहीं अब घटना के बाद से पुलिस की टीम पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन में जुटी हुई है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है।
पत्थरबाजों के प्रति कोई नरमी नहीं
दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम के निर्देशों के बाद चौमूं में उपद्रव फैलाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस ने त्वरित व निर्णायक कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने साफ संदेश दे दिया है कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जानी है। सीएम ने कहा है कि पत्थरबाजों पर फूल नहीं, बल्कि उन्हें कानून के मुताबिक सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं पुलिस की टीम लगातार इलाके में अब पत्थर फेंकने वालों और दंगा करने की साजिश करने वालों के खिलाफ एक्शन में जुटी है।


