बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी भाजपा! RLM विधायक बदल सकते हैं पाला

Bihar politics

BJP Bihar Politics: बिहार में घटते तापमान के बीच सियासी पारा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. RLM विधायकों के बगवाती सुर प्रदेश में नए सियासी तालमेल की आवाज को बढ़वा दे रहे हैं. ऐसे में राजद ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ?

Bihar Political News: बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में विधायकों की नाराजगी की खबरों के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने अब भाजपा पर सहयोगियों को तोड़ने की कार्रवाई तेज करने की आशंका जताई है. राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है.

राजद प्रवक्ता ने क्या कहा ?

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहती है इसलिए अब अपने सहयोगी दलों को तोड़ रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को तोड़ने का काम शुरू कर दी है.

RLM विधायकों को तोड़ रही भाजपा

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तीन विधायक को तोड़ा जा रहा है, यह दिख रहा है. इस तरह से भाजपा खेल कर रही है, बहुत जल्द यह दिखेगा कि नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल कर भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. राजद प्रवक्ता ने दावा किया कि इसकी योजना तैयार हो चुकी है. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि भाजपा अपने सभी सहयोगी दलों को तोड़ने का काम करेगी.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!