फरीदाबाद में गैंगरेप: रात साढ़े 3 बजे उसने रोते हुए फोन किया… कॉल से बहन का दहल गया दिल, बताई पूरी बातचीत

फरीदाबाद गैंगरेप: पीड़िता की बहन के अनुसार, शाम 8:30 बजे उसकी बहन ने कॉल कर बताया था कि घर में विवाद के बाद वह अपनी सहेली के घर जा रही है. देर रात करीब 12 बजे वह कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी और उसी दौरान एक इको वैन आकर रुकी, जिसमें दो युवक पहले से मौजूद थे.

फरीदाबाद में गैंगरेप: रात साढ़े 3 बजे उसने रोते हुए फोन किया... कॉल से बहन का दहल गया दिल, बताई पूरी बातचीतहरियाणा के फरीदाबाद में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ चलती वैन में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और फिलहाल उसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी वरामद कर ली है.

बहन ने बताई घटना की रात की पूरी कहानी

पीड़िता की बहन के अनुसार, शाम 8:30 बजे उसकी बहन ने कॉल कर बताया था कि घर में विवाद के बाद वह अपनी सहेली के घर जा रही है. देर रात करीब 12 बजे वह कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी और उसी दौरान एक इको वैन आकर रुकी, जिसमें दो युवक पहले से मौजूद थे

बहन ने बताया कि रात 3:30 बजे पीड़िता की कॉल आई. वह रो रही थी और ठीक से बोल नहीं पा रही थी. परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे गंभीर रूप से घायल पाया. चेहरे पर गहरी चोटें थीं और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि अभी उसका उपचार फरीदाबाद के निजी अस्पताल में जारी है

चलती वैन में अपराध और सड़क पर फेंका जाना

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि दोनों युवक वैन को फरीदाबाद–गुरुग्राम रोड की ओर ले गए. महिला ने विरोध किया, परंतु आरोपी उसे काबू में नहीं आने दे पाए. करीब दो घंटे तक उसे शहर की सड़कों पर वैन में घुमाने के बाद, आरोप है कि रात 3 बजे के आसपास उसे चलती वैन से SGM नगर के पास फेंक दिया गया. इससे महिला के चेहरे और सिर पर चोटें आईं, जिनमें टांके लगाने पड़े.

FIR दर्ज, पुलिस ने जांच तेज की

परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, ‘आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दोनों युवकों की तलाश में कई टीमें लगी हैं. रूट मैप और वाहन की ट्रैकिंग के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.’

पीड़िता की हालत गंभीर 

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता अभी भी बेहोशी की अवस्था से पूरी तरह बाहर नहीं आई

Hot this week

बिना पक्ष जाने समाचार प्रकाशित करने पर उठे सवाल, जांच पूरी होने से पहले लगाए गए गंभीर आरोप

मोहनलालगंज, लखनऊ। सरथूवा गांव स्थित गाटा संख्या 174 एवं...

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!