ग्राहक बनकर आया युवक सराफ दुकान से अंगूठियां चोरी कर फरार सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी


लखनऊ | लोकनिर्माण टाइम्स
राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत 60 फीट रोड स्थित एक सराफा दुकान में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। रविवार सुबह एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और 21 अंगूठियों से भरे दो डिब्बे चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित दुकानदार खुशी ज्वैलर्स के मालिक पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 10:20 बजे एक युवक बाइक से उनकी दुकान पर आया और अंगूठियां दिखाने की बात कही। दुकानदार ने एक डिब्बा निकालकर अंगूठियां दिखाईं, लेकिन युवक ने डिजाइन पसंद न आने की बात कही और अन्य डिजाइन दिखाने को कहा।
इसके बाद दुकानदार ने दूसरा डिब्बा निकालकर अंगूठियां दिखाईं, लेकिन युवक ने उसमें रखी अंगूठियां भी नापसंद बताईं। उसने और सामान दिखाने की बात कही। इसी दौरान दुकानदार अंदर से अन्य डिब्बे निकालने चले गए। मौका पाकर युवक काउंटर पर रखे दोनों डिब्बे उठाकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
🚔 पुलिस का कहना
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!