20 जनवरी तक लॉन्च होगी एलडीए की आईटी सिटी योजना, 10 हजार से अधिक भूखंड विकसित


लखनऊ।
सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही Lucknow Development Authority (LDA) की बहुप्रतीक्षित आईटी सिटी योजना 20 जनवरी तक लॉन्च होने जा रही है। इस योजना के तहत करीब 10,000 आवासीय भूखंड विकसित किए जा रहे हैं, जिससे लगभग एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है।
एलडीए अधिकारियों के अनुसार, योजना में पहले उन किसानों/भूमि स्वामियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने लैंड पूलिंग के तहत अपनी जमीन निशुल्क दी है। इसके बाद मार्च 2026 तक आम जनता के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।
आईटी सिटी योजना की प्रमुख विशेषताएं
भूखंड आकार: 72 से 200 वर्ग मीटर
कनेक्टिविटी: सुल्तानपुर रोड और किसान पथ से सीधा जुड़ाव
हरित क्षेत्र: 200 एकड़ में ग्रीन बेल्ट
गोल्फ सिटी: ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में प्रस्तावित
वॉटर बॉडी: 15 एकड़ क्षेत्रफल में
औद्योगिक क्षेत्र: लगभग 400 एकड़
व्यावसायिक क्षेत्र: करीब 200 एकड़
नई सड़क: किसान पथ से जोड़ने के लिए 2 किमी लंबा संपर्क मार्ग
योजना में बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़ नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा गांवों की भूमि शामिल है।

आईटी सिटी जैसी सरकारी योजना में भी पंजीकरण से पहले ये जांचें अनिवार्य हैं:
✔️ भूखंड एलडीए द्वारा विकसित और एलॉटमेंट लेटर आधारित हो
✔️ किसी दलाल/प्राइवेट कॉलोनाइजर के बहकावे में न आएं
✔️ भुगतान केवल एलडीए के अधिकृत पोर्टल/खाते में करें
✔️ नकली “आईटी सिटी फेज-2 / फेज-3” नाम से हो रही प्लॉटिंग से सावधान रहें

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!