Iran Istrael War: ईरान के अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जंग का करीब एक महीना होने वाला है. युद्ध के मैदान का केंद्र होर्मुज बनता जा रहा है, जिसने तेल-गैस के जहाजों की आवाजाही का रूट बंद कर दिया है, लेकिन दुनिया में ऐसे कई समुद्री गलियारे हैं.
नई दिल्ली:ईरान के अमेरिका और इजरायल से युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तेल-गैस की सप्लाई पर संकट बना हुआ है. इसकी वजह ईरान और ओमान के बीच संकरा समुद्री गलियारा होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) है, जहां से मध्य पूर्व से तेल-गैस लेकर जहाज निकलते हैं. दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से भारत-चीन समेत दूसरे देशों तक पहुंचता है. हालांकि ये दुनिया का इकलौता चोक प्वाइंट नहीं है. दुनिया में ऐसे कई संकरे समुद्री रास्ते हैं, जहां से दुनिया का सबसे ज्यादा व्यापार होता है. होर्मुज से तेल-गैस सप्लाई रुकने से कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी टेंशन में हैं.
1. मलक्का जलडमरूमध्य (Strait of Malacca)
यह इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के बीच स्थित है.ये रास्ता हिंद महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ता है. चीन, जापान और दक्षिण कोरिया को जाने वाला अधिकांश तेल और कच्चा माल इसी रास्ते से गुजरता है. यह हॉर्मुज के बाद दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त तेल मार्ग है.
2. बाब अल मंडेब (Bab-el-Mandeb)
ये समुद्री रास्ता लाल सागर (Red Sea) और अदन की खाड़ी के बीच है, जो यमन और जिबूती के पास है. इसे आंसुओं का द्वार भी कहते हैं. ये स्वेज नहर के जरिये यूरोप और एशिया के बीच होने वाले व्यापार के लिए मुख्य दरवाजा है. सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका काफी संवेदनशील है.
-
भाषा चुने
-
News Updates
-
News Updates
-
More Links
WAR UPDATE
- सुप्रीम लीडर, सरकार या IRGC… ईरान में किससे ‘शांति’ की चर्चा कर रहे ट्रंप?
- अमेरिका की ऑयल रिफाइनरी में बड़ा विस्फोट, रोज निकलता है 435,000 बैरल तेल
- VIDEO: ईरान ने दिखाई अपनी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी, बोला- ‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है’
- ईरान में ट्रंप को मिल गया नया पार्टनर? कौन हैं मोहम्मद बागर गालिबाफ, जिन्हें कुर्सी पर बैठा सकता है अमेरिका





