पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता पर्याप्त है. रोजाना 10000 से ज्यादा कनेक्शन ग्राहकों को दिए जा रहे हैं. अप्रैल 2022 से पेट्रोल और डीजल के दाम आज तक नहीं बढ़े हैं, या तो कम हुए हैं या स्थिर रहे हैं.

नई दिल्ली:अब हर 15 दिनों पर तेल की कीमत का रिव्यू किया जाएगा. सरकार ने ये बड़ा ऐलान किया है. सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि तेल कम्पनियों का घाटा भी कम हो सके और ग्राहकों के लिए दाम भी नहीं बढ़ाना पड़े, इसलिए एक्साइज ड्यूटी घटाया गया है.
वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है. अगले दो महीने के लिए सप्लाई तय हो गई है. एलपीजी और पीएनजी में स्थिति अभी सामान्य है.
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता पर्याप्त है. रोजाना 10000 से ज्यादा कनेक्शन ग्राहकों को दिए जा रहे हैं. अप्रैल 2022 से पेट्रोल और डीजल के दाम आज तक नहीं बढ़े हैं, या तो कम हुए हैं या स्थिर रहे हैं.

सुजाता शर्मा ने बचाया कि अफवाहों, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है. कृपया पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं.


