Jewar Airport Property Prices: रिपोर्ट के मुताबिक, जहां प्लॉट्स की कीमतों में उछाल मुख्य रूप से इन्वेस्टर्स की वजह से आया है, वहीं अपार्टमेंट्स की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी एंड-यूजर यानी जो लोग खुद रहने के लिए घर ले रहे हैं की मांग को दर्शाती है.

Airport Property Rate Hike: साल 2027 तक फ्लैट्स के रेट औसतन ₹11,800 प्रति स्क्वायर फीट और प्लॉट्स के रेट ₹3,200 प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंचने की उम्मीद है.
2 साल में 28% तक बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम
रियल एस्टेट कंसल्टेंट स्क्वायर यार्ड्स (Square Yards) की ताजा रिपोर्ट ‘Runway to Realty’ के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट के चलते अगले दो सालों में यहां प्रॉपर्टी की कीमतें 22% से 28% तक और बढ़ सकती हैं. अगर आपने यहां प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है, तो समझ लीजिए आपकी लॉटरी लगने वाली है.
5 साल में 3 गुना बढ़ गए दाम, यमुना एक्सप्रेसवे बना हॉटस्पॉट
यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर प्रॉपर्टी की कीमतों में पिछले 5 सालों (2020-2025) में जो उछाल आया है, उसने सबको हैरान कर दिया है. जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काम ने इस इलाके को इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा हब बना दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 साल में यहां अपार्टमेंट्स की औसत कीमतें लगभग 3 गुना बढ़ गई हैं. वहीं प्लॉट्स (Plots) की बात करें तो उनकी वैल्यू में औसतन 1.5 गुना का इजाफा हुआ है. कुछ खास इलाकों में तो जमीन की कीमतें 5 गुना तक बढ़ चुकी हैं.
अगले 2 साल में क्या होगा? जानें 2026-2027 का अनुमान
एक्सपर्ट्स का मानना है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद भी कीमतों में बढ़त जारी रहेगी, हालांकि अब यह रफ्तार थोड़ी स्थिर हो सकती है.


