PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री मोदी ने असम में चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस की हार तय है और भाजपा-NDA की हैट्रिक पक्की है. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का निरन्तर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले.

- प्रधानमंत्री मोदी ने असम में कांग्रेस की हार तय बताते हुए भाजपा की हैट्रिक जीत की संभावना जताई
- असम ने पिछले 10 वर्षों में सर्वानंद सोनोवाल और हिमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व में सेवा और सुशासन का नया दौर
- लखपति दीदी अभियान के तहत अब तक तीन लाख असम की महिलाओं को लाभ मिला है और लक्ष्य 40 लाख महिलाओं तक पहुंचना है
हमें बताएं।
असम में बनाएंगे 40 लाख लखपति दीदी
पीएम मोदी ने असम के धेमाजी के गोगामुख में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है. ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है. लखपति दीदी अभियान से असम की बहनों को बहुत लाभ हुआ है. अभी तक असम की करीब 3 लाख बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं. असम भाजपा ने ऐलान किया है कि अब डबल इंजन सरकार 40 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास करेगी.”

बाढ़ का भी स्थायी समाधान निकालने की कोशिश
असम में हर साल आने वाली बाढ़ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “असम में यूनियन सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, Sixth Schedule Area की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना, असम की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना…ये असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं. मुझे बहुत संतोष है कि पीएम फसल बीमा योजना से असम के करीब 11 लाख किसानों को 730 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम मिल चुका है. लेकिन भाजपा-NDA सरकार का निरन्तर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले. भाजपा सरकार सैंकड़ों करोड़ रुपये यहां आधुनिक तटबंध बनाने पर खर्च कर रही है.


