फिर बदला मौसम का मिजाज, जमकर बरसेंगे बदरा… दिल्ली-NCR में चल रही तेज आंधी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 6 अप्रैल के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

फिर बदला मौसम का मिजाज, जमकर बरसेंगे बदरा... दिल्ली-NCR में चल रही तेज आंधी
फटाफट पढ़ें
खबर का सार AI ने दिया. न्यूज टीम ने रिव्यू किया.
  • दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 3 और 4 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
  • उत्तर-पश्चिम भारत में 3 से 8 अप्रैल तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम खराब और तेज हवाओं का अनुमान है.
  • 3 और 4 अप्रैल को J-K, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ओलावृष्टि का भी अनुमान है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?

हमें बताएं।

अन्य न्यूज़ ब्रीफ

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. दो दिन के ब्रेक के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में 3-4 अप्रैल और इसके बाद 7–8 अप्रैल को एक बेहद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाने वाला है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक मौसम खराब रहेगा.

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 6 अप्रैल के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में घरेलू गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 80 रुपये की गैस 400 में बेच रहे दुकानदार

4 और 6 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में व 3 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से मध्यम बारिश के आसार हैं.

7 और 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसी अवधि में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी बारिश, गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं.

फाइल फोटो

फाइल फोटो

आंधी और ओलावृष्टि का खतरा

3 और 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

इसके साथ ही 3 और 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ओलावृष्टि की संभावना है. उत्तराखंड में 4 अप्रैल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल, राजस्थान में 3 और 4 अप्रैल तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अप्रैल को भी कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ₹600 के विवाद ने लिया खौफनाक रूप: मुंबई में मजदूरों के दो गुटों के बीच तेजाब हमला, 6 घायल

दिल्ली-एनसीआर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर

मार्च के आखिरी 10 दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में 5-6 दिन बारिश देखने को मिली थी. लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम बदला हुआ है. हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई, लेकिन बादल, बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दी है. यही सिलसिला अप्रैल के पहले सप्ताह में भी जारी रहने की संभावना है.

कहां-कब होगी बारिश

  • हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर: 3-4 और 7 अप्रैल
  • उत्तराखंड: 3 से 5 अप्रैल
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़: 3-4 अप्रैल
  • दिल्ली-एनसीआर: 3 और 4 अप्रैल
  • पश्चिमी यूपी: 3-5 अप्रैल, पूर्वी यूपी: 4-5 अप्रैल
  • पूर्वी राजस्थान: 3-4 और 6-7 अप्रैल
  • पश्चिमी राजस्थान: 2-4 और 6-7 अप्रैल

किसानों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने किसानों को आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. खुले खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने और फसलों की सुरक्षा के उपाय करने को कहा गया है.

कुल मिलाकर, अप्रैल की शुरुआत में ही उत्तर से दक्षिण और पूर्वोत्तर तक बारिश और आंधी का असर दिखेगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना लेकिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं

Hot this week

क्या ईरान में अमेरिका और ट्रंप ‘युद्ध अपराध’ कर रहे हैं?

US Iran War: जिनेवा कन्वेंशन में युद्ध के नियम...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!