ये विमान भले ही ईरान ने गिरा दिए हैं लेकिन जंग के मैदान में ये जेट मौत बरसाते हैं. इन्हें अमेरिका एयरफोर्स ने दशकों से अपने बेड़े में रखा है.

- US का F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान हवा और जमीन दोनों पर हमले करने में सक्षम है और इसकी रफ्तार काफी तेज है
- ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का F-15 फाइटर जेट और A-10 वारथॉग विमान मार गिराया है
- A-10 वारथॉग विमान टाइटेनियम कवच से लैस है और भारी गोलाबारी के बावजूद उड़ान जारी रख सकता है
हमें बताएं।
पश्चिमी एशिया में सुलगते जंग की आग की तपिश में अमेरिका के सबसे भरोसेमंद लड़ाकू विमान भी झुलसते नजर आ रहे हैं. तेहरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के ‘F-15’ फाइटर जेट को मार गिराया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया. अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक, इस विमान के दो क्रू मेंबर्स में से एक को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा अब भी लापता है. लेकिन इतना ही नहीं ईरानी सेना ने अमेरिका के दिग्गज A-10 वारथॉग को भी निशाना बनाने का दावा किया गया है.
इसके बाद लापता क्रू मेंबर की तलाश के लिए दो ‘ब्लैक हॉक’ हेलिकॉप्टरों को रेस्क्यू मिशन पर भेजा गया, तो ईरान ने उन पर भी जोरदार हमला किया. हालांकि, ये दोनों हेलिकॉप्टर किसी तरह ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकलने में कामयाब रहे.
आखिर ये अमेरिका फाइटर जेट इतने खास क्यों हैं और अमेरिका ने इन विमानों को ही क्यों ईरान के खिलाफ जंग में उतारा?
आसमान का बेताज बादशाह है F-15E स्ट्राइक ईगल जेट
F-15E स्ट्राइक ईगल अमेरिका का वह ‘हरफनमौला’ लड़ाकू विमान है जो हवा में हमले करने के साथ-साथ जमीन पर भी तबाही मचाने में माहिर है. इसकी शुरुआत 1970 के दशक में हुई थी, लेकिन इसका आधुनिक अवतार यानी ‘E-वेरिएंट’ 1988 में सामने आया है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी रफ्तार और ताकत है. इस विमान की खासियत है कि वर्टिकल यानी एकदम सीधा ऊपर जाते वक्त भी इसकी रफ्तार कम नहीं होती.


