Bengal Election Result LIVE: बंगाल के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 179 सीटों पर बढ़त

West Bengal Election Result 2026 LIVE: बंगाल का चुनाव 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हुए थे. 4 मई (सोमवार) को सुबह 8 बजे से 294 में से 293 सीटों की मतों की गिनती शुरू होगी. दोपहर बाद या शाम तक तय हो जायेगा कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी. ममता बनर्जी जीत का चौका लगायेंगी या भारतीय जनता पार्टी बंगाल की सत्ता पर काबिज होगी. एक-एक सीट के रुझान से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.

West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates

पार्टी का नाम सीटों पर है आगे सीटों पर जीत मिली बहुमत के लिए जरूरी
तृणमूल कांग्रेस 107 00 147
भाजपा 179 00 147
कांग्रेस 02 00 147
वाममोर्चा 00 00 147
अन्य 05 00 147
कुल 293 293

West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: सभी सीटों का आया रुझान

पश्चिम बंगाल विधानसभा के सभी सीटों का रुझान सामने आ गया है. भाजपा 167 सीटों पर बढ़त बना चुकी है. तृणमूल 116 सीटों पर आगे चल रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर में पीछे चल रही हैं. कांग्रेस दो और वामपंथी दल भी दो सीटों पर आगे चल रहे हैं. तीन सीटों पर अन्य दलों ने बढ़त बना रखी है.

West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: सोनारपुर में रूपा गांगुली आगे

सोनारपुर दक्षिण में पहला दौर. रूपा गांगुली को 5600 वोट मिले, लवली को 3862 वोट. भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली 1738 वोटों से आगे.

West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates: बीजपुर काउंटिंग रोका गया

बीजपुर विधानसभा में प्रथम राउंड में भाजपा के उम्मीदवार सुदीप्तो दास 1200 वोट से आगे जा रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोध अधिकारी आपत्ति जताने पर अभी काउंटिंग रुका हुआ है.

West Bengal Election Result 2026 LIVE Updates:कौन कहां से आगे

बरानगर में बीजेपी के सजल घोष 3500 वोट से आगे. दमदम में बीजेपी के अरिजीत बख्शी 1000 वोट से आगे. मंत्री बात्य बसु पीछे चल रहे हैं. खड़दह में बीजेपी के कल्याण चक्रवर्ती 5300 वोट से आगे हैं. कमरहटी में टीएमसी के मदन मित्रा 7000 वोट से आगे हैं. पानीहाटी में बीजेपी के रत्नादेब नाथ आगे चल रही हैं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!