West Bengal Next CM 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बीच चर्चा तेज है कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे क्यों है और अमित शाह के संकेतों के क्या हैं मायने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

West Bengal Next CM 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त ने राज्य की सियासत में एक नई बहस छेड़ दी है. अगर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होती है, तो बंगाल का अगला ‘चीफ मिनिस्टर’ कौन होगा? सियासी गलियारों में सबसे ऊपर जिस नाम की चर्चा है, वह है शुभेंदु अधिकारी. कभी ममता बनर्जी के सबसे खास सिपहसालार रहे शुभेंदु अब उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे हैं. आखिर क्यों शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा मुख्यमंत्री की रेस में सबसे भारी नजर आ रहा है? आइए जानते हैं इसके पीछे के 5 बड़े समीकरण.
हिंदुत्व और सनातन का सबसे बड़ा चेहरा
शुभेंदु अधिकारी ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भाजपा के कट्टर हिंदुत्व के चेहरे के रूप में स्थापित किया है. वे खुलकर सनातन धर्म की रक्षा की बात करते हैं और तुष्टीकरण की राजनीति पर ममता सरकार को घेरते रहे हैं. भाजपा के कैडर और कोर वोटर के बीच उनकी यह छवि उन्हें बाकी नेताओं से मीलों आगे ले जाती है.
ममता बनर्जी और अभिषेक पर सीधा प्रहार
शुभेंदु अधिकारी इकलौते ऐसे नेता हैं, जो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सबसे तीखे और सीधे हमले करते हैं. भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भाई-भतीजावाद के खिलाफ उनकी आवाज ने जमीन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम किया है.





